बैंगलोर: कर्नाटक के गडग जिले में लव जिहाद का मामला
त्वरित ख़बरें - जिसके लिए अपना धर्म छोड़ा, मुस्लिम बनी.., उसी एजाज ने अपूर्वा पर कुल्हाड़ी से किए 23 वार

बैंगलोर: कर्नाटक के गडग जिले में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। यहाँ मोहम्मद एजाज है नामक एक शख्स पर अपनी पत्नी को बेरहमी से मारने का इल्जाम लगा है। पीड़िता का नाम अपूर्वा पुराणिक है, जिसने एजाज से निकाह करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था। मुस्लिम बनने के बाद उनका नाम अरफ़ा बानू हो गया था। एज़ाज़ ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से 23 वार किए हैं। अपूर्वा का उपचार GIMS जिला अस्पताल गडग में चल रहा है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना गुरुवार (10 मार्च) की बताई जा रही है।

 निकाह के कुछ दिन बाद ही अपूर्वा और एजाज में कहासुनी शुरू हो गई थी। एजाज लगातार अपूर्वा पर मांसाहारी खाना बनाने, बुर्का पहनने और अन्य इस्लामी तौर तरीकों को अपनाने का दबाव डाल रहा था। अपूर्वा ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। स्थिति और बिगड़ी तो अपूर्वा एजाज से अलग रहने लगी। आख़िरकार उसने एजाज से तलाक लेने का निर्णय लिया। लगातार प्रताड़ना के कारण पीड़िता 4 महीने पहले अपने माता– पिता के साथ रहने चली गई थी। वहीं से उन्होंने कोर्ट में तलाक का मुकदमा दाखिल किया था।

 घटना के दिन अपूर्वा बाईक चलाना सीख रही थी। इसी बीच वहां अचानक एजाज आ गया। उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी जिस से उसने अपूर्वा के सिर, कंधे और चेहरे पर हमले किए। हमले के बाद वह फरार हो गया।। गडग जिले के पुलिस अधीक्षक शिवप्रकाश देवराजू ने आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार (11 मार्च) सुबह 3 बजे हुई है।

 पीड़िता ने ग्रेजुएशन किया है। दोनों की मुलाकत वर्ष 2018 में हुई थी। अपूर्वा की उम्र लगभग 26 और मोहम्मद एजाज की उम्र लगभग 30 वर्ष है। आरोपित एजाज ऑटो चलाता है। वहीं वह पहले से विवाहित है और उसके तीन बच्चे भी हैं। उसने अपूर्वा से यह बात छिपाई थी। जिसका पता उसे निकाह के काफी दिनों बाद चला था। आरोप यह भी है कि उसकी नजर अपूर्वा की संपत्ति पर थी, क्योकि वो अपने माँ – बाप की एकलौती बेटी थी। मज़बूरी में अपूर्वा का परिवार भी इस शादी के लिए मान गया था। लेकिन अब अपूर्वा जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है तो, अपूर्वा के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations