बालाजी भगवान का 13वा वर्षगाठ बड़े धूमधाम से मनाया गया
त्वरित ख़बरें - सुप्रभात पूजा के बाद हवन और भगवान का सामूहिक कल्याणम.

दंतेवाड़ा/किरन्दुल। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल शहर में श्री राघव मंदिर परिसर में स्थित बालाजी मंदिर में बालाजी भगवान का 13वा वर्ष बड़े धूमधाम से मनाया गया वही बुधवार की सुबह सुप्रभात पूजा के बाद सुदर्शन हवन व बालाजी भगवान का सामूहिक कल्याणम हुआ। विवाह पूजन अनुष्ठान कार्यक्रम के बाद दोपहर को मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में एनएमडीसी परियोजना के अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद तेलुगु सांस्कृतिक संघ द्वारा शाम 5 बजे आतिशबाजी करते हुए गाजे-बाजे संग शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल झाकियां आकर्षण का केन्द्र रहा। झांकिया शहर के मुख्य मार्ग से बस स्टैंड अंबेडकर चौक बैंक चौक होते हुए फुटबॉल ग्राउंड आंध्र भवन में झूला कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। इस शोभयात्रा में लोग सैकड़ो की संख्या में शमिल होकर पूजा-पाठ किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations