बाइक पर आए और रॉड से शीशे तोड़ने लगे, युवक बाहर आया तो उसे पीटा
त्वरित खबरे /

बिलासपुर में बाइक सवार बदमाशों ने कार में तोड़-फोड़कर की। एक युवक पर हमला भी हमला कर दिया

 बदमाशों का VIDEO भी वायरल हो रहा है। तोड़फोड़ की आवाज सुनकर युवक बाहर निकला, तब उसकी जमकर पिटाई की गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

CCTV फुटेज में बदमाश युवक कार में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।

कुदुदंड निवासी राकेश राय ने घर के बाहर कार खड़ी थी। शनिवार की रात करीब 2.30 बजे बाइक सवार पांच-छह युवक आए और डंडे और रॉड से कार में तोड़फोड़ कर दी। आवाज सुनकर राकेश घर से बाहर निकला, तब बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई भी कर दी, जिससे हाथ फ्रेक्चर हो गया। राकेश के भाई ने इस घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसा आरोप राकेश के भाई ने लगाया है। अब इस घटना का CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

कार का शीशा तोड़कर कर भाग निकले बाइक सवार युवक

कार का शीशा तोड़कर कर भाग निकले बाइक सवार युवक

ASP बोले- कार लेकर थाना जाओ
रितेश राय ने बताया कि उनके भाई ने इस घटना की जानकारी एडिशनल SP सिटी उमेश कश्यप को दी, तब उन्होंने पुलिस की टीम भेजकर बदमाशों पर कार्रवाई करने के बजाए, उल्टा उन्हें कार लेकर थाने जाने के लिए कह दिया।

हत्या के आरोपी माली के बेटे और दोस्तों ने मचाया आतंक
रितेश राय और उसके भाई ने पुलिस को बताया कि हमलावर कुदुदंड के निगरानी बदमाश और हत्या के सजायाफ्ता अजय माली का बेटा रोहित माली है। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गुंडागर्दी की है और इस तरह से आतंक मचाया है। इसके बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

VIDEO वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
इधर, रविवार को गुंडागर्दी कर आतंक मचाने और कार में तोड़फोड़ करने का CCTV फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ, जिसमें पुलिस की फजीहत भी हुई। VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और रविवार शाम तीन आरोपी रोहित माली, सतीश लास्कर और सुरेंद्र रजक को गिरफ्तार कर ले आई है।
TI बोले- जमीन को लेकर है पुरानी रंजिश
TI परिवेश तिवारी ने कहा कि शनिवार की रात जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर कार में तोड़फोड़ करने की शिकायत मिली थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations