बाघ से भी खतरनाक जानवर ने किया चीतल का शिकार, बाघ के शावकों को तक उठा ले जाते हैं
त्वरित खबरे /

अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) में सोन कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। पांच कुत्तों के एक झुंड ने जंगल में एक नर चीतल का शिकार कर उसे मार दिया। चीतल के शिकार का VIDEO भी सामने आया है, जिसमें अपने वजन से चार गुना अधिक वजन के चीतल को सोन कुत्तों ने घेर कर दबोच लिया और जिंदा चीतल के मास को नोच-नोच कर खा रहे हैं। ATR के पैदल गार्ड ने इस शिकार को अपने कैमरे में कैद किया है, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।


चीतल का शिकार करने की यह घटना अचानकमार रिजर्व एरिया में हुई है

चीतल का शिकार करने की यह घटना अचानकमार रिजर्व एरिया में हुई है

जंगली कुत्ता यानी सोन कुत्ते की आबादी अब अचानकमार टाइगर रिर्जव एरिया में बढ़ने लगा है। ये आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में वन्यप्राणियों का शिकार कर रहें है। पिछले कुछ दिनों से सोन कुत्तों का झूंड ATR के जंगलों में चीतलों का शिकार कर रहें है। इनका कुनबा बढ़ने से अब वन अफसर भी चिंतित है। लगभग ढाई फुट ऊंचा और तीन फुट का लंबा सोन कुत्तों का झूंड शिकार की तालाश में जंगलों और बस्तियों के आसपास घूम रहे हैं।

झुंड में रहकर ही करते हैं शिकार
जानकारों का का कहना है कि सोन कुत्ता डॉग की प्रजाति है, जो झुंड में रह कर ही शिकार करते हैं। सोन कुत्ता अपने से चार से पांच गुना बड़े आकार के जानवरों को भी आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं।

एटीआर में सोन कुत्तों से वन्य प्राणियों पर खतरा बढ़ गया है

एटीआर में सोन कुत्तों से वन्य प्राणियों पर खतरा बढ़ गया है

बाघ से भी खतरनाक हैं सोन कुत्ते
वन अफसर बताते हैं कि सोन कुत्तों को बाघों का बच्चा चोर कहा जाता है। दूर से ही बाघिन के शावकों की गंध इन तक पहुंच जाती है। इसके चलते बाघों के लिए सोन कुत्तों को खतरा माना जाता है। सोन कुत्ता जिस जंगल में रहते हैं, बाघ वहां से अपना ठिकाना बदल देते हैं। सोन कुत्ता अगर झुंड में है और उन्हें बाघ दिख जाए, तो उसे भी अपना शिकार बना लेते हैं। बताते हैं कि सोन कुत्तों के झुंड से बाघ हार जाता है। यही वजह है सोन कुत्तों का झुंड छोटे से लेकर बड़े वन्य प्राणियों पर हमला कर शिकार कर लेते हैं।

पैदल गार्ड ने कैमरे में किया कैद
अचानकमार रिजर्व एरिया में पैदल गार्ड ड‌्यूटी पर था, तब उसने जंगल में चीतल का शिकार करते हुए देखा, जिसे उसने अपने कैमरे में कैद किया है। गार्ड ने इसका वीडियो बना लिया, जिसमें सोन कुत्तों का झुंड चीतल का शिकार कर उसके मांस को नोच-नोच कर खाते दिखाई दे रहे हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations