✳ अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु रखने वाला आरोपी गिरफ्तार
✳ परशुराम जयंती शोभा यात्रा ड्यूटी के दौरान थाना सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्ज़ेन्डर किरो के पर्यवेक्षण में असामाजिक गतिविधियों एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में दिनांक 19.04.2026 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम परशुराम जयंती शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मठपारा तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की।
मौके पर आरोपी मुकेश ठाकुर को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से दो बोरियों में भरी हुई कुल 200 नग पौव्वा अंग्रेजी "स्पेशल गोवा" व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गई। कुल 36.00 बल्क लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 24,000 रुपये है, जब्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया है। आरोपी के पास शराब रखने या बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
मुकेश ठाकुर पिता स्व. सुग्रीव ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी: मठपारा वार्ड नं. 28, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत दंडनीय होने के कारण अपराध क्रमांक 220/2026 पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को दिनांक 19.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा भविष्य में भी अवैध नशा कारोबारियों एवं अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मिलन सिंह, स.उ.नि संजीव निर्मलकर,प्र.आर शंभू नाथ द्विवेदी, आर धर्मेंद्रसिंह, आर नामदेव नागवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Facebook Conversations