अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को नेवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार किया...
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को नेवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार किया...

▪️ *मुखबिर की सूचना पर शिवपारा शीतला तालाब के पास रेड कार्रवाई कर अवैध नशीली टेबलेट के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया।*

▪️ *आरोपी के कब्जे से ALPRAZOLAM 0.5 mg की 13 पत्तियां, कुल वजन 16.12 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹52,000 की नशीली टेबलेट जप्त की गई।*

▪️ *आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 415/2026, धारा 22(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।*

▪️ *गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।*

संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 24.06.2026 को थाना नेवई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्टेशन मरौदा निवासी एक व्यक्ति अपने घर के सामने शिवपारा शीतला तालाब के पास अवैध रूप से नशीली टेबलेट बिक्री हेतु रखा हुआ है। सूचना पर थाना नेवई पुलिस द्वारा गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर विधिवत रेड कार्रवाई की गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी सुजल सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी स्टेशन मरौदा, शिवपारा शीतला तालाब के पास, थाना नेवई, जिला दुर्ग के कब्जे से ALPRAZOLAM TABLET I.P. 0.5 mg (ALPRAWIN 0.5) की 13 पत्तियां, कुल वजन 16.12 ग्राम एवं अनुमानित कीमत ₹52,000 की नशीली टेबलेट बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 415/2026 धारा 22(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को दिनांक 24.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

▪️ घटना स्थल :

शिवपारा शीतला तालाब के पास, स्टेशन मरौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. सुजल सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी स्टेशन मरौदा, शिवपारा शीतला तालाब के पास, थाना नेवई, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. ALPRAZOLAM TABLET I.P. 0.5 mg (ALPRAWIN 0.5) की 13 पत्तियां।

2. कुल वजन 16.12 ग्राम नशीली टेबलेट।

3. अनुमानित कीमत ₹52,000।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार साहू, उप निरीक्षक सुरेंद्र तारम, प्रधान आरक्षक नंदलाल सिंह, आरक्षक रवि बिसाई, विजय कुर्रे, शाहबाज खान एवं राकेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। समाज में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

—0000—

YOUR REACTION?

Facebook Conversations