राजनांदगांव- शासकीय पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला अर्जुनी मे रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। सभाकक्ष में भैया बहन को सामूहिक रूप से बैठाया गया। बहनों ने आरती का थाल सजाकर भैया के माथे पर तिलक चंदन का रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाई। संस्था के शिक्षकों ने मंत्रोउच्चारण के साथ रक्षाबंधन का कार्यक्रम कराया और शाला के शिक्षकों ने पौराणिक कथा के माध्यम से भैया बहनों को रक्षाबंधन पर्व की जानकारी दी गई ।पौराणिक कथा के माध्यम से रक्षाबंधन का महत्व बताया। अंत में प्रधान पाठक थान सिंह साहू ने भाई बहन के रिश्ते के बारे में बताया।इस अवसर पर वंदिता रत्ना गजभिए, बैन लाल शांडिल,डालेश्वरी दिल्लीवार,दुर्गा हिरवानी आदि मौजूद रहे।


Facebook Conversations