किंशासा: अफ्रीकी देश कांगो से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां तीन सगी बहनों ने एक ही दूल्हे के साथ शादी कर ली है. उन तीनों को एक ही शख्स से प्यार हो गया और फिर बहनों ने शर्त रखी कि दूल्हे को तीनों से एक साथ शादी करनी होगी.
गजब की है ये लव स्टोरी
डेली स्टार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, तीन सगी बहनों से शादी करने वाले शख्स का नाम लुविजो है. उसकी उम्र 32 साल है. लुविजो ने Natasha, Natalie और नामक तीन सगी बहनों से एक साथ शादी की. लुविजो की मुलाकात सबसे पहले Natalie से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और बाद में वो उसकी अन्य दो बहनों के साथ भी रिलेशनशिप में आ गया.
युवक के सामने रखी अजीबोगरीब शर्त
लुविजो ने बताया कि उसके पास कोई विकल्प नहीं था क्योंकि उन्होंने शर्त रखी थी कि तीनों बहनों से शादी करनी होगी वो भी एक ही दिन. ये फैसला उसके लिए बहुत कठिन था. मेरे माता-पिता को अभी तक नहीं समझ में आ रहा है कि मैंने ऐसा क्यों किया?
दूल्हे को माननी पड़ी तीनों बहनों की बात
वहीं एक दुल्हन ने कहा कि जब हम तीनों बहनों ने लुविजो के सामने एक साथ शादी की शर्त रखी तो वो हैरान रह गया. हालांकि बाद में उसको हमारी ये शर्त माननी पड़ी. हम तीनों बहनें उससे बहुत प्यार करती हैं.

Facebook Conversations