17 अक्टुबर 2022
भिलाई नगर/ अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए फिर से वेब पोर्टल खोला गया है। ऐसे छूटे हुए लोग जो इस दायरे में आते हैं वह अपना पंजीयन करा सकते हैं, इसके साथ ही अपने परिवार के सदस्यों का भी पंजीयन करा सकते हैं। छत्तीसगढ़ क्वांटीफायबल डाटा आयोग ने अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित सभी अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा पंजीयन को लेकर आदेश प्रसारित किया है। अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा पंजीयन नहीं कराने के कारण छूटे हुए अन्य पिछड़ा वर्ग से समस्त व्यक्तियों को नवीन पंजीयन किए जाने के लिए mop up round के तहत दिनांक 16 सितंबर 2022 से 17 अक्टूबर 2022 तक के लिए पोर्टल खोला गया है, जिसका सोमवार को अंतिम दिन होगा। जिससे समस्त अन्य पिछड़ा वर्ग के शासकीय अधिकारी/कर्मचारी भी इस अवधि में स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन करा सकते है। महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त रोहित व्यास ने छूटे हुए लोगों से अनिवार्य रूप से पंजीयन करने हेतु अपील की है। भिलाई निगम कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को एवं अपने परिवारों के सदस्यों का आवश्यक रूप से पंजीयन दर्ज कराना होगा। क्वांटीफायबल डाटा आयोग द्वारा नवीन पंजीयन करने हेतु छूटे हुए लोगों के लिए एक सुनहरा मौका दिया जा रहा है। भिलाई निगम अपील करता है की अंतिम दिन में अपना और परिवार का पंजीयन अवश्य करा ले।

Facebook Conversations