भिलाई नगर/ निगम मुख्यालय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सलाहकार समिति की आज बैठक हुई। बैठक में प्रभारी मालती ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रही। इस विभाग के माध्यम से नगर पालिक निगम भिलाई के नागरिकों को किस प्रकार से योजना से अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सकता है इसके बारे में सलाहकार समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इसके अतिरिक्त जाति प्रमाण पत्र एवं निवास के संबंध में उद्घोषणा, मोची पेटी के वितरण के संबंध में सदस्यों ने सलाह दिए। बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव पी.सी. सार्वा, लिपिक नवीन साहू, सलाहकार समिति के सदस्य व पार्षद कोमल दास टंडन, शकुंतला साहू, ईश्वरी, अभय सोनी एवं के. जगदीश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
त्वरित ख़बरें -

Facebook Conversations