अंतर्राष्ट्रिय प्रेरक वक्ता तथा आध्यात्म जगत की ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी के भिलाई आगमन के सदंर्भ में आयोजित मीडिया परिचर्चा में शामिल होने हेतु सस्नेह निमंत्रण..
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्युरों

अंतर्राष्ट्रिय प्रेरक वक्ता तथा आध्यात्म जगत की सुप्रसिद्ध हस्ती ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी के भिलाई आगमन के सदंर्भ में आयोजित मीडिया परिचर्चा में शामिल होने हेतु सस्नेह निमंत्रण।   

  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा इस्पात नगरी और शिक्षा नगरी के नाम से प्रसिद्ध मिनी इंडिया भिलाई में अंतर्राष्ट्रिय प्रेरक वक्ता तथा आध्यात्म जगत की सुप्रसिद्ध हस्ती ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी का कार्यक्रम ”गॉडस पॉवर मेरे पास” विषय पर दिनांक 22 जुलाई, शनिवार को बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड, सेंट्रल एवेन्यू सेक्टर 7 में संध्या 6:30 से रहेगा।

इस कार्यक्रम के संदर्भ में (प्रिंट,डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक) स्नेही, आत्मिय मीडिया प्रबुद्धजनों से विशेष संवाद, सुझाव, शुभकामनाओं हेतु स्नेह मिलन का आयोजन मुख्य सेवा केन्द्र राजयोग भवन, सड़क 2, सेक्टर 7, में दिनांक 9 जुलाई 2023, रविवार दोपहर 12.00 बजे से रहेगा |

 जिसमें आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है, यह कार्यक्र्रम लगभग 1 घंटे का होगा जिसमें राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया जायेगा। उसके पश्चात ब्रह्माभोजन (प्रीतिभोज) भी रखा गया है। प्रिंट,डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुडे सभी भाई-बहनों की समय पर उपस्थिति का सादर अनुरोध है।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations