अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 सबके लिए एक सुखद क्षण, इस अवसर पर मेगा योग इवेंट कार्यक्रम का अयोजन
त्वरित खबरें/ रिर्पोटिंग निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ मार्केटिंग हेड

भिलाई/अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 सबके लिए एक सुखद क्षण लेकर आ रहा है इस कार्यक्रम को संपूर्ण विश्व मनाने जा रहा है इसी तारतम्यता में जहां भिलाई निरंतर इतिहास रचता आया है वही भिलाई के सैकड़ों जगहों पर विश्व योग दिवस का कार्यक्रम होने जा रहे हैं उन्हीं में से छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मेगा योग इवेंट का कार्यक्रम गणेश पंडाल सेक्टर 2 सेंट्रल एवेन्यू में सुबह 6:30 से 8:00 के बीच रखा गया है इस कार्यक्रम को वैश्विक स्तर पर सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर की संस्थान आयुष मंत्रालय भारत सरकार, इंडियन योगा एसोसिएशन, मोरारजी देसाई योग संस्थान नई दिल्ली, के साथ-साथ भिलाई इस्पात संयंत्र ,पतंजलि योग समिति, छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन, राम जन्म उत्सव समिति, न्यू आजाद गणेश उत्सव समिति ,समस्त योग संस्थाएं इस वृहद आयोजन का हिस्सा बनने जा रहे हैं इस संपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पतंजलि युवा भारत छत्तीसगढ़ के द्वारा किया जा रहा है इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आदरणीय विजय बघेल  आदरणीय प्रेम प्रकाश पांडे  उपस्थिति होंगे हम सभी भिलाई वासियों से आह्वान करते हैं किस कार्यक्रम में शामिल होकर योग का प्रोटोकॉल जो भारत सरकार के द्वारा बनाया गया है उसे अभ्यास कर अनुभव लेने

 इस कार्यक्रम में पतंजलि युवा भारत के प्रदेश अध्यक्ष इंडियन योगा एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेट्री आदरणीय जयंत भारती जी उपस्थित होंगे इसके साथ-साथ अनूप बंसल जी प्रदेश उपाध्यक्ष भारत स्वाभिमान न्यास नरेंद्र पटेल जी अध्यक्ष पतंजलि योग समिति दुर्ग गजेंद्र सिंह संगठन मंत्री पतंजलि योग समिति जी श्रीनिवास राव न्यू आजाद गणेश उत्सव समिति मुख्य तौर पर उपस्थित होंगी

YOUR REACTION?

Facebook Conversations