अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर महिलाओं को किया गया सम्मानित
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग, 8 मार्च 2024/कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग के सभाकक्ष में महिला बाल विकास अधिकारी शैल ठाकुर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत महिलाओं द्वारा अपने कार्यक्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक एवं सुपरवाईजर उपस्थित थे। महिला बाल विकास अधिकारी शैल ठाकुर ने सभी महिलाओं को 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी।

महिला बाल विकास अधिकारी शैल ठाकुर ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक तथा अन्य लोगों के कार्यो की सराहना की। महिलाओं का यह योगदान उनकी महिला सशक्तिकरण को दर्शाता है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के योगदान और संघर्षो के लिए उपस्थित महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के तहत अपने-अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से उन्होंने ऑनलाईन फार्म जमा कर एंट्री किया और आधार सीलिंग का कार्य किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन भी उपस्थित थी। उन्होंने विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारी व अन्य महिला कर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations