राजनांदगांव- पंचरत्न रामसत्ता एवं सरस्वती समिति द्वारा अंजोरा में आयोजित रामसत्ता कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख शामिल होकर भगवान राम के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चनाकर नगर की खुशहाली की भगवान राम से प्रार्थना की।
रामसत्ता अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने अपने उदबोधन में कहा कि रामसत्ता के माध्यम से प्रभू श्री रामचंद्र जी के चरित्र का गुणगान किया जाता है, रामसत्ता में विभिन्न मण्डलिया भाग लेकर भगवान राम के अलग अलग चरित्रों का वर्णन करते है। उन्होंने कहा कि मैं आयोजन समिति को इस पावन कार्यक्रम के आयोजन के लिये धन्यवाद ज्ञापित करती हूॅ और ग्रामवासियों से अपील करती हूॅ कि इस पावन कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रभू श्रीराम का गुणगान कर अपना जीवन सफल बनाये।
कार्यक्रम में पंचरत्न रामसत्ता एवं सरस्वती समिति के अध्यक्ष रोशन लाल साहू, सचिव धन्नूलाल साहू, उपाध्यक्ष नानूक राम साहू,, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार साहू ने महापौर श्रीमती देशमुख का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुये उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Facebook Conversations