अंबिकापुर में लिव-इन पार्टनर की खून से लथपथ लाश मिली, प्रेमिका ने भी गला काटकर किया आत्महत्या का प्रयास...
त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

अंबिकापुर। शहर के सुभाष नगर इलाके में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की घर पर खून से लथपथ लाश मिली। घटना के बाद युवक के साथ रह रही प्रेमिका ने भी गला काटकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। मृतक की पहचान मोहन पैकरा के रूप में हुई है। पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवक पिछले करीब 10 साल से अपनी प्रेमिका के साथ किराए के मकान में रह रहा था। घटना के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके साथ रह रही प्रेमिका ने भी अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रेमिका का कहना है कि उसके प्रेमी ने खुद अपना गला काटा था। इसके बाद उसे खून से लथपथ देखकर उसने भी अपना गला काट लिया। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर के दरवाजे पर युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया। दीवार पर भी खून के निशान मिले हैं। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए

पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। महिला के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations