रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों रायपुर, बिलासपुर और नागपुर में 18 सितंबर को अखिल भारतीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया है। सेवानिवृत्त कर्मचारी 10 सितंबर या इससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं।
कर्मचारियों से मंडल क्षेत्र के अनुसार आवेदन लिए जाएंगे। आवेदकों को अपने आवेदनों में पीएफ नंबर, सेवानिवृत्ति की तिथि और पीपीओ नंबर का अनिवार्य रूप से उल्लेख करना होगा। बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी बिलासपुर मुख्यालय में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, प्रधान कार्यालय बिलासपुर और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (पेंशन अदालत) को आवेदन भेज सकते हैं।
इसी तरह रायपुर और नागपुर मंडल के सेवा निवृत्त कर्मचारी आवेदन की दो प्रतियों के साथ रायपुर में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, न्यू डीआरएम कॉम्प्लेक्स खमतराई, रायपुर और नागपुर के लिए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डीआरएम कार्यालय, किंग्सवे में आवेदन कर सकते हैं।
अफसरों का कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले बकाया निपटान और पेंशन भुगतान संबंधी शिकायत हो तो अवश्य आवेदन करें। इसमें में न्यायालय में विचाराधीन, विवादास्पद, उत्तराधिकारी मामला, अन्य नीतिगत मामलों, रेलवे बोर्ड में लंबित प्रकरण और 2006 के पहले और 2006 के बाद के मामलों को शामिल नहीं किया जाएगा।

Facebook Conversations