अब महंगाई से पीड़ित देश की जनता मतदान के दिन भाजपा को हराकर देगी करारा
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग/4 शहर जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष सहित, दुर्ग के अंतर्गत ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों व उपाध्यक्ष ने एक-साथ बयान जारी कर कहा है कि भारतीय नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने का वादा किया था। ये वादा आज 10 साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ। रसोई गैस सस्ती करने का वादा पूरा नहीं हुआ उलटे गैस के दाम 475 रुपए से 12 सौ रुपए तक बढ़ा दिये गए। 70 रुपए का पेट्रोल अब 110 रुपए में मिल रहा है। डीजल के रेट भी दोगुना कर दिया गया।दुर्ग शहर जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष  कन्या ढीमर, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष  भूमिका देशमुख व उपाध्यक्ष श्रीमती किरण देशमुख, सीता टंडन एवं मीडिया प्रभारी  अश्वनी जांगड़े ने एक साथ बयान जारी कर कहा है कि पिछले 10 साल से मोदी राज में महंगाई आसमान छू रही है। परेशान जनता लोकसभा चुनाव में अब भाजपा को धूल चटाने का मन बना चुकी है। महंगाई का जवाब भाजपा के विरोध में मतदान से दिया जाएगा। शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष एव ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षो व उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ने कहा कि पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ाए जाने से सड़क परिवहन महंगा हुआ।इसके कारण माल ढुलाई का खर्च बढ़ा और परिवहन खर्च बढ़ने के कारण सभी वस्तुओं के दाम बढ़ गए।मोदी सरकार और भाजपा के शीर्ष नेताओं को चुनाव प्रचार करने से पहले देश की जनता को महंगाई के मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। दस साल से इसका जवाब मांग रही जनता को भाजपा सरकार ने जवाब नहीं दिया।अब महंगाई से पीड़ित देश की जनता मतदान के दिन भाजपा को हराकर करारा जवाब देगी।देश की महिला केंद्र सरकार की कुत नीतियों को पहचान गई है।उन्होंने ये भी कहा आगामी लोक सभा चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है केंद्र में सरकार बनेगी।देश की परेशान जनता लोकसभा चुनाव में अब भाजपा को धूल चटाने का मन बना चुकी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations