आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना :
त्वरित खबरें - कीर्ति देशमुख

लम्बे समय से घुटना से पीड़ित गयाराम का घुटना ऑपरेशन के बाद मिली अस्पताल से छुट्टी -

  बेमेतरा 03 मार्च 2024  - लम्बे समय से घुटना से पीड़ित बुजुर्ग   गयाराम साहू को ज़िला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मालूम हो कि पिछले  माह 21 फ़रवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के जन्म दिन के दिन गयाराम साहू का घुटना प्रत्यारोपण आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत नि:शुल्क सफल ऑपरेशन आर्थो सर्जन डॉ. शिल्प वर्मा ने किया। इस कार्ड के तहत आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है।  सियाराम साहू  को ऑपरेशन के बाद वाकर के सहारे चहल-कदमी करायी गयी। डॉ. वर्मा ने बताया कि  सियाराम ठीक है। कुछ हल्के व्यायाम और दवाई की ज़रूरत है। 

   * कलेक्टर   रणबीर शर्मा ने   ज़िला  अस्पताल की पूरी टीम को घुटना प्रत्यारोपण के सफल आपरेशन के लिए बधाई दी। उन्होंने  साहू को  भी शुभकामना दी । वर्तमान में   साहू दुर्ग में निवास करते है।  गयाराम ने अस्पताल के सभी डाक्टरों और स्टाफ़ को धन्यवाद दिया |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations