आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने की बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगी ड्यूटी, प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जनधन की सुरक्षा...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे क्रियाशील रहेगा और 26 जून से अक्टूबर तक होगा संचालित,बाढ़ नियंत्रण कक्ष हेतु क्षेत्र के अनुसार अधिकारी हुए नियुक्त

दुर्ग- नगर पालिक निगम  आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर आगामी मानसून सत्र में प्राकृतिक आपदा बाढ़, अतिवृष्टि की आशंका को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। मॉनिटरिंग व्यवस्था व कार्यो के सम्पादन हेतु उपायुक्त मोहेंद्र साहू को नोडल अधिकारी बनाया गया है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर अधिकारियों व कर्मचारियों की  नियुक्ति की गई है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जन धन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत में आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु कार्यालय  सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक 24 घंटे निरंतर क्रियाशील रहेगा और 26 जून से अक्टूबर 2023 तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित होगा।

 कक्ष के दूरभाष  नम्बर 0788-2322148 में आपात स्थिति की सूचना दी जा सकती है।आयुक्त ने कहा सभी अधिकारी/कर्मचारी 24 घण्टे अपना मोबाइल चालू रखेगे,शहर क्षेत्र के अंतर्गत सफाई व्यवस्था हेतु सफाई कर्मी अपने प्रभार क्षेत्र के सफाई दोनो पाली में तैनात रहेंगे। डुबान क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति में वैकल्पिक स्थान में ठहराने और भोजन की व्यवस्था किया जाएगा। जिसके लिए प्रभारी अधिकारी  जितेन्द्र सोमैया को जिम्मेदारी दी गई है। सर्च लाइट,बाँस-बल्ली और अन्य सामग्री की व्यवस्था के लिए अनिल सिंह नियुक्त किया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations