दुर्ग/ राजीव नगर में 9 जनवरी से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल सांस्कृतिक भवन के पास राजीव नगर दुर्ग में पहुंचेगी। समिति सदस्यों ने बताया प्रतिदिन 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा वाचक श्री बंशीधर शास्त्री जी द्वारा संगीतमय कथा का वाचन किया जाएगा। कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हों इसके चलते आसपास के गांवों में साथ आसपास क्षेत्रों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन राधा रानी महिला मंडली राजीव नगर दुर्ग द्वारा किया जा रहा है कथा का समापन 18 जनवरी को पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।

Facebook Conversations