आरक्षण को लेकर विवि को एक यूनिट मानकर रोस्टर तैयार होगा, 7 को बैठक...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल (डॉ.) एन.पी.दक्षिणकर का कार्यकाल 14 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इस बीच कुलसचिव ने 7 जुलाई को कार्य परिषद की बैठक बुला ली है। इसके लिए सूचना भी जारी कर लिया गया है। बैठक में करीब 12 विषय का प्रस्ताव रखा जाना तय किया गया है। बैठक में शासन और यूजीसी के आदेश के तहत नया आरक्षण रोस्टर तैयार करने के विषय पर भी चर्चा की जाएगी। इसमें से एक भी प्रस्ताव पर परिषद के किसी भी सदस्य ने दावा आपत्ति किया, तो वह प्रस्ताव रुक जाएगा। इसके बाद उस प्रस्ताव को पास करने के लिए फिर से बैठक बुलानी पड़ेगी। 14 जुलाई को कुलपति दक्षिणकर का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

ऐसे में कार्य परिषद की बैठक फिर से बुलानी पड़ेगी। एक बैठक में सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को भत्ता देने से लेकर चाय नाश्ता सब मिलाकर एक लाख से अधिक राशि खर्च होती है। डेढ़ माह पहले भी बैठक बुलाई गई थी। तब इस विषय को बैठक में नहीं रखा गया। नए आदेश के तहत विश्वविद्यालय को एक यूनिट मानकर आरक्षण का नया रोस्टर तैयार किया जाना है। इसके अलावा विवि में 50 पदों पर भर्ती भी की जाएगी। इस पर परिषद की बैठक से स्वीकृति होने पर ही विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा अन्य कई विषय है पर चर्चा की जाएगी। इस विषय पर कुलपति दक्षिणकर का कहना है कि रजिस्ट्रार ने बैठक रखी है। वे ही जाने कि उन्होंने क्यों बैठक बुलाई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations