*आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 मचांदूर में किया गया पौधारोपण*
*भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण यदु हुए शामिल*
*उतई।महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम मचांदूर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में "पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उतई मंडल के महामंत्री प्रवीण यदु शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जयंती साहू ने की।इस अवसर पर आंगनबाड़ी परिसर में पपीता,अमरूद एवं फलदार पौधा रोपित किए गए। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई एवं पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई।मंडल महामंत्री प्रवीण यदु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर पूरे देश में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान चल रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधारोपण से बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता आएगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रभा साहू, शकुन यदु,तेजेश्वरी,सरस्वती पाठक, खिलेश्वर साहू,नागेश्वर साहू, पूर्णिमा,हेमा,संतोषी साहू,दीपिका, साधना,सहित महिलाएं एवं बड़ी संख्या में पालक एवं बच्चे उपस्थित थे।*

Facebook Conversations