आंदोलन जारी : शासन  तक अपनी बात पहुचाने ब्लाक  दुर्ग के सचिवों ने किया यज्ञ
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ.ग.

शासन को सद् बुद्धि आएगी

दुर्ग / पंचायत  सचिव शासकीयकरण की मांग को लेकर धरना मंगलवार  को 13 वाँ  दिन भी जारी रहा। सरकार को सदबुद्धि देने के लिए यज्ञ कर पूर्णाहुति दी।मांग को लेकर आयोजित यज्ञ में दुर्ग  ब्लॉक के विभिन्न पंचायत से सचिव बड़ी संख्या में शामिल हुए और भगवान से सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। सचिव हवन पूजन के लिए तैयारी के साथ पहुंचे और दोपहर 1.30 बजे हवन शुरू किया। अंडा पंचायत  सचिव रुपेश सिंग ने बताया कि आंदोलन में बैठे उनकों 13  दिन बीत चुका है। लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से अभी तक उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसलिए उन्हें आज सद्बुद्धि यज्ञ करना पड़ रहा है। सचिव द्वारा आयोजित सद्बुद्धि यज्ञ में अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे  है |

शासन तक अपनी बात पहुंचाने ब्लॉक दुर्ग के सचिव ने किया यज्ञ

शासन तक बात पहुचाने सचिवों ने किया यज्ञ

YOUR REACTION?

Facebook Conversations