शासकीय प्राथमिक शाला आलीवारा विकासखंड छुरिया से कुमारी नेहा साहू पिता श्री महेंद्र कुमार साहू का नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के लिए चयन हुआ है 6 वर्षों में अब तक 10 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय हेतु चयन हो चुका है चार बच्चे एकलव्य विद्यालय में चयन तीन बच्चे कन्या शिक्षा परिसर में अंबागढ़ चौकी चयन हो चुका है। कुमारी नेहा के चयन होने पर शिक्षक गण माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री आई पी चंद्रवंशी प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री अरुण कुमार साहू मोहित यादव अमर सिंह साहू श्री रामप्रकाश चंद्रवंशी खिलावन पटेल सुरेश साहू श्रीमती सोनाली कोमरे शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने बधाई दी।
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

Facebook Conversations