राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आलीवारा (गैंदाटोला) में आयोजित संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेलकूद को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया।
विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
खेल प्रतिभाओं का किया उत्साहवर्धन
समापन समारोह में बच्चों की खेल प्रतिभा और उत्साह की सराहना की गई। उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक छन्नी साहू, जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी, सरपंच अबोध राम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा के अध्यक्ष प्रताप धावड़े, पूर्व सरपंच रामसूरत साहू सहित भारत लाल साहू, प्रकाश शर्मा, हुमन निर्मलकर, सुदामा कंवर, चतुर राम साहू, भूमिका साहू, दानी बाई, सोनाई बाई, विष्णु राम साहू, सुरेश साहू, पंचराम और बल्ला डोंगरे मौजूद रहे।
इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित थे।


Facebook Conversations