मोहला-मानपुर- मानपुर पुलिस ने आदिवासी नेता सूरजु टेकाम को कल देर रात गिरफ्तार किया| एसपी रत्ना सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है |
जानकारी के अनुसार, सूरजु टेकाम की गिरफ्तारी भाजपाइयो को काट डालने वाले भाषण की वजह से हुई| इसके अलावा भाजपा नेता बिरझु तारम हत्याकांड को लेकर भी उससे पूछताछ किए जाने की संभावना है| बता दें कि कुछ दिन पहले सूरजु टेकाम ने मानपुर में विवादित भाषण दिया था, जिसमें उसने कहा कि ‘भाजपाइयो को काट डालो, इसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं’ कहा था |

Facebook Conversations