13 अक्टुबर 2022
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गाय के पटकने से एक बुजुर्ग की मौत का लाइव VIDEO सामने आया है। SECL के रिटायर्ड कर्मचारी पैदल अपने घर लौट रहे थे। तभी गाय ने सींग से उनकी छाती पर हमला कर दिया। जिससे 90 वर्षीय बुजुर्ग नाली पर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर के सूरजमुखी सेक्टर निवासी ओमप्रकाश पिता स्व. बुधराम (90) SECL के रिटायर्ड कर्मचारी थे। वे अपने बेटे और बहू के साथ रहते थे। उनका बेटा प्राइवेट स्कूल में प्राचार्य हैं और बहू गवर्नमेंट टीचर हैं। बुधवार को दोनों पति-पत्नी ड्यूटी पर चले गए। इस दौरान ओमप्रकाश किसी काम से पैदल पोस्टऑफिस तरफ जाने के लिए निकले थे। इसके कुछ देर बाद उनकी लाश नाली में मिली।

नाली में शव मिलने की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
लोगों ने नाले में देखा शव, हत्या की जताई आशंका
दोपहर में आसपास के लोगों ने अचानक उनके शव को नाली में पड़ा देखा। वृद्ध की मौत की खबर उनके परिजन को दी गई। तब वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब वृद्ध के सिर में चोंट के निशान मिले। शव को देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जताई।

CCTV कैमरे से खुला वृद्ध की मौत का राज।
कार की ठोकर से हादसे की आशंका, CCTV फुटेज से खुला मौत का राज
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि गली में एक कार घुसी थी। इसके बाद घर वहां से गायब हो गई। फिर कुछ देर बाद वृद्ध का शव नाली में मिला। ऐसे में आशंका जताई गई कि कार की ठोकर से वृद्ध की मौत हुई होगी। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के मकानों से CCTV फुटेज खंगाला, तब पता चला कि वृद्ध सुबह करीब 11.15 बजे पैदल अपने घर लौट रहे थे। फुटेज में वृद्ध अपने घर जाते हुए दिखे और कार उनके पहले ही मुड़कर वापस हो गई। आगे तीन-चार गाय खड़ी थी। कैमरे में बुजुर्ग पर गाय हमले करते हुए दिखी और वे नाली में गिर गए। तब उनकी मौत का राज खुला।

Facebook Conversations