9 टीआई बने दुर्ग संभाग के डीएसपी : आईजी और एसएसपी ने स्टार लगाकर और केप पहनाकर किया पदोन्नत
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग संभाग के कई जिलों से 9 निरीक्षकों को पदोन्नति मिली है। अब वो डीएसपी रैंक के अधिकारी कहलाएंगे। शासन से आदेश जारी होने के बाद 11 जून को आईजी राम गोपाल गर्ग और एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्टार लगाकर और केप पहनाकर उन्हें पदोन्नत किया। उनका सम्मान भी किया गया।

दुर्ग आईजी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 11 जून 2025 को पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में "पीपिंग सेरेमनी" का आयोजन किया गया। आईजी कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज 32 बंगला, भिलाई में आयोजित इस कार्यक्रम में पदोन्नत हुए सभी 9 निरीक्षकों को बुलाया गया।

इन निरीक्षकों का हुआ पदोन्नत

  1. तुल सिंह पट्टावी, जिला बालोद
  2. लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, जिला बालोद
  3. संतोषी ग्रेस, जिला बेमेतरा
  4. यशकरणदीप ध्रुव, जिला दुर्ग
  5. ममता अली शर्मा, जिला दुर्ग
  6. विपीन रंगारी, जिला दुर्ग
  7. नवी मोनिका पाण्डेय, जिला दुर्ग
  8. कुंज बिहारी नागे, जिला दुर्ग
  9. एम्ब्रोस कुजूर, जिला दुर्ग

इस मौके पर एएसपी शहर सुखनंदन राठौर, चन्द्र प्रकाश तिवारी (उप पुलिस अधीक्षक लाइन, जिला दुर्ग), पनिक राम कुजूर (उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि कार्यालय दुर्ग), नीलकंठ वर्मा (रक्षित निरीक्षक, दुर्ग) सहित पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला और फोटोग्राफर शेख मोहम्मद उपस्थित रहे।

दुर्ग संभाग के 9 टीआई बने डीएसपी

YOUR REACTION?

Facebook Conversations