7 अगस्त को वार्ड नं. 12,13 व 14 में, 8 अगस्त को वार्ड नं. 47 व 51 में एवं 10 अगस्त को वार्ड नं. 49 व 50 मेे शिविर...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

राजनांदगांव- नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जून का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 31 जुलाई 2023 से 22 अगस्त 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 7 अगस्त को डॉ. भीमराव आम्बेडकर वार्ड नं. 12 के लिये महिला जीम शिक्षक नगर में, गौरी नगर वार्ड नं. 13 के लिये सार्वजनिक मंच गौरी नगर में व बलरामदास वार्ड नं. 14 के लिये वेसलियन स्कूल में, 8 अगस्त को मोहारा वार्ड नं. 47 के लिये पार्षद कार्यालय मोहारा में व शिवनाथ वार्ड नं. 51 के लिये सामुदायिक भवन हल्दी में एवं 10 अगस्त को मोहड वार्ड नं. 49 के लिये पार्षद कार्यालय मोहड मे व रानी जोतकुवर वार्ड नं. 50 के लिये सार्वजनिक मंच गौठान सिंगदई में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।

निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पेंशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations