अक्सर आपने लुटेरी दुल्हनों के किस्से पढ़े और सुने होंगे, लेकिन पहली बार हम आपको लुटेरे दूल्हे के कारनामे से रूबरू करा रहे हैं। यह दूल्हा कोई खूबसूरत और स्मार्ट युवक नहीं, बल्कि 61 साल का एक बुजुर्ग है। यह शातिर कॉनमैन 2002 से 2018 के बीच 18 साल में देश के 7 अलग-अलग राज्यों के 14 शहरों में 13 शादी करने के बाद महिलाओं को ठगकर फरार हो चुका है।
हालांकि इस शख्स की कुल 14 वाइफ हैं, जिनमें करीब 40 साल पहले 1982 में हुई उसकी असली शादी वाली पत्नी भी है। इस शातिर बूढे़ को वेलेंटाइन-डे के दिन ही ओडिशा पुलिस ने भुवनेश्वर में गिरफ्तार किया है।
भुवनेश्वर में भी ठगी थी एक महिला
दरअसल, पिछले साल 2021 में एक महिला ने भुवनेश्वर के महिला थाने में शिकायत की थी। शिकायत में महिला ने बताया था कि रमेश चंद्र स्वांई ने उससे शादी की, जबकि उसकी पहले से ही पत्नी है। शादी के बाद जब उसे इसका पता चला तो रमेश उसे लूटकर भाग निकला। पुलिस ने इस शिकायत के बाद रमेश को खोजना शुरू कर दिया और सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जांच में पता चला कि रमेश को आंध्र प्रदेश पुलिस ने भी ऐसे ही एक मामले में 2011 में गिरफ्तार किया था।
मेट्रिमोनियल साइट्स पर फेक हाई प्रोफाइल, सोशल मीडिया पर फेक फोटो
पकड़ा गया रमेश इतना शातिर था कि मेट्रिमोनियल साइट्स के जरिए ठगी की शिकार तलाशता था। वह खुद को होम्योपैथिक डॉक्टर बताता था। उसने साल 2002 से 2018 तक मैरिज साइट पर महिलाओं की प्रोफाइल सर्च की। इस दौरान उनसे संपर्क करता। अपनी फेक प्रोफाइल और फोटो दिखाता। कार में लालबत्ती और नेम प्लेट लगाकर फोटो खिंचवाकर अलग-अलग साइट पर पोस्ट करता था। इसके कारण महिलाएं चक्कर में फंस जाती। अगर किसी महिला को संदेह होता तो उसे ब्लॉक कर देता।

Facebook Conversations