छत्तीसगढ़ : कबीरधाम जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई थाना चिल्फी पुलिस ने की, जिसने एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया।पुलिस के अनुसार, कंटेनर नागालैंड पासिंग का है। तलाशी के दौरान कंटेनर से 30 बोरियों में भरा गांजा बरामद हुआ। प्रत्येक बोरी का वजन लगभग 30 किलो बताया जा रहा है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि कंटेनर की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
त्वरित खबरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations