छुरिया - भारत सरकार की नितियों के अनुसार छत्तीसगढ़ के पिछड़े इलाकों में गरीबों के कल्याणार्थ हेतु 38वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल नक्सलियों के खिलाफ अभियान के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रही है। इसी क्रम में 38वीं वाहिनी के अशोक कुमार, द्वितीय कमान के निर्देशन में जिला राजनंदगाॅव के ग्राम पंचायत बहमनी चारभांठा गाॅव में 38वीं वाहिनी की जोब सी0ओ0बी0 द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को लेखन एवं पठन सामग्री (जैंसे-स्कूल बैग, काॅपी, किताबे, पेन, पेन्सिल इत्यादि) के वितरण हेतु कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय स्कूल के 165 छात्र-छात्राओं को पुस्तके एवं पठन लेखन सामग्री का वितरण करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार, द्वितीय कमान ने उपस्थित विद्यालयी स्टाॅफ एवं छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इलाके में अमन एवं शांति तथा चहुंमुखी विकास के लिए आईटीबीपी हमेशा प्रतिबद्व है तथा सिविक एक्शन कार्यक्रमों के माध्यम से एवं सरकार की ओर से मुहैया करायी जा रही समस्त सुविधाओं को गाॅव के अन्तिम व्यक्ति तक पहुचाॅने के लिए आईटीबीपी आप सभी के लिए सदैव तत्पर है साथ ही अवगत कराया कि इस तरह के सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन लगातार किया जा रहा है तथा आगे भी जारी रहेगा। अन्त में अशोक कुमार, द्वितीय कमान ने केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा प्रायोजित विभिन्न कार्यक्रम व योजनाओं के बारें में छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की। इस दौरान नरेश कुमार लेघा, सहायक सेनानी, स्कूल के प्रधानाचार्य नारायणदास एवं गाॅव के सरपंच धर्मेन्द्र साहु भी उपस्थित रहें।

Facebook Conversations