30 जनवरी को नशामुक्ति के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
त्वरित खबरें - खुमेन्द्र कुमार निषाद

राजनांदगांव । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी 2024 को नशामुक्ति के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जनसामान्य में व्यसन मुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के लिए रैली, व्याख्यान, चित्रकला, गीत, नृत्य, नाटक, प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जनसामान्य से नशापान नहीं करने संबंधी संकल्प एवं शपथ-पत्र में हस्ताक्षर कराया जाएगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations