सुंदर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय की वर्ष 2022-23 की सत्रांत परीक्षाएं 22 जून से 12 अगस्त तक दो-दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 5 बजे तक होगी। मुक्त विवि ने परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। विवि की वेबसाइट पर समय सारणी और परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया गया है। इससे परीक्षार्थी समय सारणी देख सकते हैं और अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि सभी स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, बीएड, डीएलएड की परीक्षाएं इस दौरान ली जाएंगी|
परीक्षा के लिए साइंस कॉलेज दुर्ग समेत 19 शासकीय महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके तहत साइंस कॉलेज दुर्ग, धमधा, दिग्विजय कॉलेज, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, मोहला, अंबागढ़ चौकी, मानपुर, छुईखदान, खैरागढ़, कवर्धा, पंडरिया, पांडातराई, बेमेतरा, नवागढ़, साजा, बालोद, गुंडरदेही और डौंडी-लोहारा कॉलेज में केंद्र बनाया गया है। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। यूनिवर्सिटी ने गाइडलाइन जारी कर दी है। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Facebook Conversations