25 मार्च 2023
दुर्ग /व्यक्तिगत एवं समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित व्यवहार परिवर्तन के उद्देश्य की पूर्ती के क्रम में 20 मार्च से 03 अपै्रल 2023 के दौरान पोषण पखवाड़ा 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आंगनबाडी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता मितानीन, स्वच्छाग्रही एव बिहान अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से गतिविधियों का किया जाना है। पखवाड़ा अंतर्गत तिथिवार आयोजित किये जाने वाले गतिविधियों की जानकारी पत्र के साथ संलग्न है। साथ ही आयोजित गतिविधियों की ऑनलाईन एंट्री डैशबोर्ड पोर्टल पर की जानी है। अतः पोषण पखवाड़़ा 2023 अंतर्गत गतिवधियॉ आयोजित कर जानकारी डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रतिदिन प्रविष्टी कराया जाना सुनिश्चित करे। गतिविधियों की फोटोग्राफ्स के साथ पालन प्रतिवेदन इस कार्यालय को दिनांक 5 अपै्रल तक प्रेषित किया जाना सुनिश्चि करें।

Facebook Conversations