2 साल से छुट्टी पर शिक्षिकाएं :  पढ़ाई ठप....छात्रों ने किया स्कूल का बहिष्कार....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

कांकेर- भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम मुल्ला स्थित हाईस्कूल के छात्र छात्राओं ने शिक्षकों की कमी से नाराज होकर स्कूल का बहिष्कार कर दिया है | पिछले 2 वर्षों से विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं होने से नाराज कक्षा नौवीं एवं दसवीं के छात्र-छात्राओं ने किया स्कूल का बहिष्कार किया है |

बता दें कि इस स्कूल में कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए पिछले 2 वर्षों से शिक्षक नहीं है. यहां जिन शिक्षकों की पदस्थापना है वे चाइल्ड केयर के तहत 2 वर्ष से अवकाश पर हैं | सूत्रों की मानें तो किसी भी शिक्षक को 90 दिनों से अधिक अवकाश स्वीकृत नहीं होता परंतु राज्य शासन के विशेष आदेश के तहत पिछले 2 वर्षों से दोनों शिक्षिकाएं स्कूल से नदारद हैं |

शिक्षकों नहीं होने के चलते आज बच्चों का आक्रोश दिखाई दिया और उन्होंने स्कूल का बहिष्कार कर दिया. इसकी सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल पहुंचे पर छात्र-छात्राएं उनकी बात को अनसुना कर बहिष्कार पर बैठे रहे |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations