18 मार्च को जिला स्तरीय मां कर्मा जयंती समारोह एवं सामूहिक आदर्श विवाह :
त्वरित खबरे :

5 मार्च 2023

राजनांदगांव।नगर साहू संघ एवं जिला साहू संघ राजनांदगांव के तत्वाधान में जिला स्तरीय मां कर्मा जयंती समारोह एवं सामूहिक आदर्श विवाह 18 मार्च 2023 दिन शनिवार ,स्थान साहू सदन बसंतपुर ,राजनांदगांव में आयोजन किया जाएगा।

नगर साहू संघ अध्यक्ष कुलेश्वर साहू ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 18 मार्च दिन शनिवार को प्रातः 5 बजे युवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रभात फेरी, 10 बजे साहू सदन मां कर्मा मंदिर प्रांगण से भव्य कलश के साथ मां कर्मा झांकी का नगर भ्रमण ,दोपहर 12 बजे मां कर्मा की सामूहिक पूजा एवं ध्वजारोहण ,दोपहर 1 बजे आमंत्रित अतिथियों स्वागत एवं संबोधन, 2 बजे समाज के उत्कृष्ट कार्य समाज के गौरव एवं अतिथियों का सम्मान ,दोपहर 3 बजे खिचड़ी प्रसाद (भोजन)एवं सामूहिक आदर्श विवाह किया जाएगा। सामूहिक आदर्श विवाह मे पंजीयन के लिए जिला साहू सदन राजनांदगांव कार्यालय प्रभारी तुका राम साहू ,अध्यक्ष भागवत साहू, महामंत्री नीलमणी साहू, नगर अध्यक्ष कुलेश्वर साहू से संपर्क कर सकते हैं।

जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू ,नीलमणी साहू महामंत्री, कुलेश्वर दास साहू अध्यक्ष नगर साहू संघ नोबल साहू कोषाध्यक्ष ने सामाजिक बन्धुओ को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने आग्रह किया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations