12 से 14 साल तक के बच्चों के कोरोना टीकाकरण अभियान में कॉर्बेवैक्स का उपयोग
त्वरित ख़बरें - कहीं से भी साइड इफेक्ट की सूचना नहीं आने पर सरकार इसका दायरा बढ़ाने जा रही है,

इस महीने 12 से 14 साल तक के बच्चों के कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार आशंकित थी। टीकाकरण के इस दौर में बिल्कुल नया टीका कॉर्बेवैक्स का उपयोग हाे रहा था। इसकी सुरक्षा चिंताओंं की वजह से सरकार ने टीकाकरण की धीमी शुरुआत की। अब जब कहीं से भी साइड इफेक्ट की सूचना नहीं आई है, सरकार इसका दायरा बढ़ाने जा रही है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत ने बताया, वैक्सीन डीपो में पर्याप्त मात्रा में 12 से 14 साल आयु वर्ग के लिए अनुमोदित कॉर्बेवैक्स टीका मौजूद है। लेकिन यह नई वैक्सीन थी। ऐसे में इसको लेकर कुछ आशंकाएं भी थीं। ऐसे में 16 मार्च से इसको लगाने के लिए केवल जिला अस्पतालों में बने टीकाकरण केंद्रों में इसे लगाया गया। चार-पांच दिनों में इसकी कोई निगेटिव रिपोर्ट नहीं आई है। अब तय हो गया है कि यह टीका भी पहले वाले दोनों टीकों की तरह सुरक्षित है। अब इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है। विभाग ने सभी जिलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC's) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC's) को भी टीका लगाने के निर्देश दे दिए हैं। यहां कुछ दिनों तक टीकाकरण पूरा हो जाने के बाद सभी सामान्य टीकाकरण केंद्रों पर बच्चों की वैक्सीन के लिए अलग काउंटर बना दिया जाएगा। प्रदेश भर में हमने 4 हजार टीकाकरण केंद्र बनाए हैं।डॉ. भगत ने बताया, जिला कलेक्टर चाहें तो स्कूलों में कैंप लगाकर इस टीके को लगवा सकते हैं। यह पूरी तरह जिला प्रशासन पर निर्भर है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations