1 हजार से कम ने किया आवेदन,अफसर बनने के लिए उत्साह नहीं.....
त्वरित खबरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

 बीएसपी में इस बार अफसर बनने के लिए ई जीरो परीक्षा को लेकर कर्मचारियों में पहले जैसा उत्साह देखने को नहीं मिला। 14 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक परीक्षा के लिए एक हजार से भी कम आवेदन मिले हैं। जिसके बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया चल रही है। वर्ष 2022 के बाद ई जीरो की परीक्षा 2024 में होने जा रही है। इसके लिए सेल प्रबंधन ने सिलेबस पहले ही जारी कर दिया है। 5 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। मुख्य रूप से एस-6 ग्रेड के बाद टेक्निकल ग्रेज्युएशन, काम के दौरान मिलने वाली सजा, तीन साल तक ओ, ए और बी ग्रेड मिलने जैसे मानकों की जांच की जा रही है। आवेदनों की स्क्रूटने के बाद पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें आगामी दिनों में आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations