सलमान खान ने रेंट पर लिया ड्यूप्लैक्स 8 लाख से ज्यादा है किराया, कंगना रनोट की धाकड़ अगले साल होगी रिलीज

त्वरित खबरे

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान वैसे तो मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने बांद्रा में एक ड्यूप्लैक्स का रेंट एग्रीमेंट रिन्यू किया है। सलमान खान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने बांद्रा में मकबा हाइट्स की 17वीं और 18वीं मंजिल के लिए अपना एग्रीमेंट रिन्यू किया है। ड्यूप्लैक्स के मालिक बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी हैं। यह 11 महीने का समझौता है और संपत्ति 2,265 वर्ग फुट में फैली हुई है। सलमान ड्यूप्लैक्स के लिए 8.5 लाख रुपए महीने का किराया दे रहे हैं।