ऋतिक रोशन ने जिम में 80 के दशक के गानों पर किया डांस, दीपिका पादुकोण बोलीं-जोकर

त्वरित खबरे

एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों साउथ की हिट फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक को चर्चा में हैं। अब हाल ही में ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपने चार वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं, जो काफी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में ऋतिक रोशन जिम में वर्कआउट के साथ गरबा और 80 के दशक के गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

जब कोई हीरो जिम में अचानक 80 के दशक के गाने सुन ले
ऋतिक रोशन ने इन चारों वीडियोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जब कोई बॉलीवुड हीरो जिम में अचानक 80 के दशक के गाने सुन लेता है।" ऋतिक ने जो पहली वीडियो शेयर की है, उसमें आप देख सकते हैं कि वे जिम में 'परदेसिया' गाने के म्यूजिक पर गोल-गोल घूमते हुए डांस कर रहे हैं। इसके अलावा वे गरबा करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वे यह भी कहते हुए नजर आ रहे हैं-'नवरात्रि है रे, अपना फर्स्ट डे मना रहे हैं हमलोग'।

दीपिका ने ऋतिक को कहा-जोकर
इसके अलावा अन्य वीडियो में ऋतिक 'जिमी जिमी आजा आजा' और 'जानू मेरी जाना' दोनों गानों पर भी डांस करते दिख रहे हैं। ऋतिक के इन वीडियोज पर फैंस समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर रह हैं। दीपिका पादुकोण ने कमेंट करते हुए लिखा, "क्लाउन (जोकर)।" डिनो मोरिया ने लिखा, "मस्त।" इन दोनों के अलावा कृति सेनन और प्रीति जिंटा ने भी कमेंट किया है।

ऋतिक इन दिनों 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक की शूटिंग में बिजी
बता दें कि ऋतिक रोशन ने दशहरा के मौके पर 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी ऋतिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खुद दी थी। दूसरी तरफ फिल्म के प्रोडक्शन का काम संभाल रहे वाई नॉट स्टूडियोज ने भी एक क्लैपबोर्ड की फोटो शेयर कर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। 'विक्रम वेधा' में ऋतिक के अलावा सैफ अली खान, राधिका आप्टे और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
पुष्कर और गायत्री की जोड़ी इस फिल्म का निर्देशन करेगी। जिन्होंने तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' का निर्देशन किया था। 'विक्रम वेधा' 2017 में रिलीज हुई थी। इसमें विजय सेतुपति और आर माधवन लीड रोल में थे। माधवन ने विक्रम नाम के एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था, जबकि विजय सेतुपति ने वेधा नाम के एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था, जो ड्रग तस्करी का काम करता है। अब हिंदी रीमेक में सैफ पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। जबकि ऋतिक गैंगस्टर की भूमिका में दिखेंगे।

'फाइटर' में भी नजर आने वाले हैं ऋतिक
'विक्रम वेधा' के अलावा ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका भी लीड रोल में नजर आएंगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देशभक्ति पर आधारित एक एक्शन एंटरटेनर बताया जा रहा है। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ऋतिक रोशन की आखिरी रिलीज 'वॉर' के सीक्वल की भी घोषणा कर दी गई है। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि वह इस फिल्म में नजर आएंगे या नहीं।