25 करोड़ की रंगदारी मामले में इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड, दबिश की सूचना लीक करने का आरोप

त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

25 करोड़ रुपये की रंगदारी से जुड़े मामले में पुलिस विभाग ने इंस्पेक्टर विनीत दुबे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। उन पर आरोपी शोएब को पुलिस की दबिश से जुड़ी जानकारी पहले ही लीक करने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में कारोबारी अशोक कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रकम मांगे जाने का आरोप है। मामले की जांच के दौरान इंस्पेक्टर विनीत दुबे की भूमिका भी सामने आई। आरोप है कि उन्होंने आरोपी शोएब को पुलिस की कार्रवाई और दबिश की जानकारी पहले ही दे दी थी, जिससे पुलिस की जांच प्रभावित हो सकती थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने विनीत दुबे को निलंबित कर दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। रंगदारी मांगने और पुलिस कार्रवाई की जानकारी लीक करने से जुड़े आरोपों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।