ग्राम खैरा को देश का पहला शत-प्रतिशत सौर गांव बनाने वाले विद्युत विभाग के अधिकारी सम्मानित

त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजनांदगांव जिले के ग्राम खैरा को देश का पहला शत-प्रतिशत सौर गांव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विद्युत विभाग के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में सम्मानित किया गया।

राज्योत्सव समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री एवं राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव ने सहायक अभियंता प्रकाश नारायण वर्मा और कनिष्ठ अभियंता एकता साहू को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्राम खैरा के सभी 141 घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ा गया है। इस उपलब्धि में विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजना से जोड़ने तथा इसके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

राज्योत्सव में मिला यह सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन में विभागीय टीम के योगदान को रेखांकित करता है।