बिग बॉस विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को गए 2 महीने हो गए हैं। अब यह खबर सामने आई है कि वे एक रैपर बनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपनी मौत से पहले एक सॉन्ग भी रिकॉर्ड किया था। इस गाने को उनका परिवार उनकी बर्थ एनिवर्सरी यानी 12 दिसंबर को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहा है।
शहनाज ने खुद बैठकर तैयार करवाया है वीडियो
रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ यह गाना पूरी तरह से जिंदगी के जोश से भरा हुआ है। ये सिद्धार्थ की जर्नी है। शहनाज ने इस ट्रैक में बराबरी से काम किया है और यह सुनिश्चित किया है कि यह सबसे सही श्रद्धांजलि है। यह सोलो सॉन्ग है, जिसमें केवल सिद्धार्थ की आवाज है। म्यूजिक वीडियो लिरिकल होगा, और इसमें कुछ भी असाधारण नहीं है।
हौसला रख में नजर आईं थीं शहनाज
शहनाज गिल ने भी कुछ दिन पहले ट्रिब्यूट के तौर पर एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया था। शहनाज और सिद्धार्थ की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी। दोनों के बीच बहुत ही खूबसूरत रिश्ता बना था, जिसे हर कोई पसंद करता था। इन दोनों की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा थी। वहीं बात अगर शहनाज की करें तो सिद्धार्थ के गम में पूरी तरह डूब चुकीं एक्ट्रेस को हाल ही में दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म हौसला रख में देखा गया था।