कोविड की चुनौतियों के बीच सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' जहां इस महीने रिलीज होने को है, वहीं उनकी 'टाईगर 3' का शूट अब आखिरी चरण में पहुंच चुका है। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इन दिनों सलमान और कटरीना फिल्म के क्लाइमैक्स के एक्शन सीक्वेंसेज शूट कर रहे हैं। 'टाईगर 3' दोनों के करियर की सबसे लंबे दिनों तक शूट होने वाली फिल्म बनती जा रही है। आगे वो दोनों दिसंबर एंड तक इसे शूट करेंगे। पूरी फिल्म का शेड्युल 110 दिनों का है। सेट पर मौजूद सूत्र अब भी यह दावा कर रहे हैं कि फिल्म में इमरान हाशमी के होने पर सवालिया निशान हैं। फिल्म में उनके बजाए मेन विलेन विशाल जेठवा बताए जा रहे हैं। सलमान और कटरीना ने विशाल के साथ फिल्म के कुछ अहम सीक्वेंस भी फिल्माए हैं।
फिल्म के फिल्म के होने की अभी तक नहीं हो पाई है पुष्टी
इमरान के मद्देजनर सूत्र अपनी दलीलें देते हुए कहते हैं, "इमरान न तो इन दिनों शूट कर रहे हैं। न वो यूरोप में फिल्म के 48 दिनों के शेड्युल में थे। कलाकारों को जो स्क्रिप्ट दी जा रही है, उसमें कैरेक्टर ब्रेकडाउन में भी इमरान के किरदार का कहीं नाम नहीं है। बहरहाल, दिलचस्प बात यह है कि सलमान के फैन्स की भारी तादाद ऑस्ट्रिया में भी देखने को मिली। वहां सेट और होटेल पर जर्मनी से बाए रोड उनके चाहने वालों की बड़ी तादाद आकर जमा हो गई थी। सलमान खुद खुश थे कि जर्मनी और यूरोपीय जैसे देशों में शाहरुख के साथ साथ उनके चाहने वालों की अच्छी खासी तादाद है। उनमें बड़ी संख्या मूल जर्मन वासियों की थी।"
'टाईगर 3' में कटरीना ने खुद किए हैं अपने स्टंट्स
कटरीना से जुड़ी अहम जानकारियां भी सूत्रों ने शेयर की और कहा, "कटरीना ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सूर्यवंशी' में तो स्टंट नहीं किए हैं। वो वहां डॉक्टर के रोल में थीं, मगर 'टाईगर 3' में बतौर जोया उन्होंने भी काफी स्टंट किए हैं। मेकर्स ने दरअसल सलमान और कटरीना दोनों के स्टंट के लिए साउथ अफ्रीका के बॉडी डबल हायर किए। कुछ एक डायलॉग वाले पोर्शन में सलमान के इंडियन बॉडी डबल परवेज काजी पर सीन फिल्माए गए।"
रशिया में शूट हुआ फिल्म का रोड एक्शन
'टाईगर 3' में एरियर एक्शन के बजाए ऑन रोड एक्शन सीक्वेंस पर ज्यादा ध्यान गया है। रशिया में सलमान और कटरीना दोनों ने कार और बाइक के चेस और क्लैशेज के सीक्वेंस फिल्माए। 1400 सीसी की बाइक, बीएमडब्ल्यू मॉडल की कार और ज्यादातर एसयूवी मॉडल की गाड़ियों से चेस और ब्लास्ट के सीक्वेंस फिल्माए गए हैं। रशिया में रोड एक्शन था। टर्की शेड्युल में एक्शन नहीं था। वहां सॉन्ग सीक्वेंस थे। वहां से ऑस्ट्रिया जाने पर जोया और टाईगर के ड्रामा और डायलॉग वाले पोर्शन फिल्माए गए हैं।
इस्तांबुल ऐंबेसी ने कलाकारों को सिर्फ होटल से सेट तक आने की दी थी इजाजत
इस्तांबुल में तो कलाकारों को 10 दिनों तक बायोबबल में रहना पड़ा था। वहां की कल्चरल ऐंबेसी ने कलाकारों और क्रू मेंबर्स को सिर्फ होटल से सेट तक आने जाने की इजाजत दी थी। ऐसे में जो 10 दिनों का बायोबबल वाला पीरियड था, उसमें छोटे मोटे डायलॉग के सीन फिल्माए गए थे। 11 वें दिन पूरी क्रू इस्तांबुल से पांच घंटे दूर कैपेडोकिया पहुंची। वहां एक दिन रेस्ट कर अगले तीन दिन सॉन्ग सीक्वेंस शूट किया। उसे वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया था। सूत्रों ने कन्फर्म किया कि टर्की के मुकाबले रशिया और ऑस्ट्रिया में कोविड प्रोटोकाल्स नरम थे।