लेबर ने की ठेकेदार की हत्या....लोहे के रॉड से सिर पर किया वार....

त्वरित ख़बरें

अभनपुर- ग्राम सारखी से हत्या का मामला सामने आया है| जिसमें आरोपी ने लोहे के रॉड से सिर पर वार कर ठेकेदार को मौत के घाट उतार दिया| बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाला शख्स ठेकेदार का ही लेबर है| आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ ठेकेदार के बातचीत को लेकर इस हत्या को अंजाम दिया है |

जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले ही सारखी ग्राम में ठेकेदार का शव मिला था| जिसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है. मृतक नागेश ध्रुव 26 वर्षीय ग्राम देवदा आरंग का रहने वाला था |

मजदूर ने ठेकेदार की हत्या कर उसके शव को सारखी में एक निर्माणधीन बिल्डिंग में छोड़ दिया था| पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत आरोपी डीगेश यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है |