गीता घासी साहू क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए इस बार खुज्जी विधानसभा में खिलेगा कमल.....

त्वरित ख़बरें - राजनांदगांव संवादाता

राजनांदगांव- भारतीय जनता पार्टी खुज्जी विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी  साहू लगातार सभा एवं जनसंपर्क  कर रहे हैं, उनकी जनसंपर्क यात्रा को जनता का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। विधायक प्रत्याशी गीता घासी  साहू को जनता का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है।

गीता घासी  साहू लगातार लोगों से मिल रहे हैं और बड़े बुजुर्ग माता और बहनों को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया जनता ने भी उन्हें खूब प्रेम और आशीर्वाद दिया, जनता ने आशीर्वाद देकर कहा कि आप ही हमारे नेता नहीं आप हमारी बेटी है जीत आपकी पक्की है। पूरा खुज्जी  विधानसभा आपके साथ है।


जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में पार्टी का झंडा एवं जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गांव गांव में पहुंचे जहां आम नागरिकों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी देकर एवं कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में बताकर विधानसभा के अलावा राज्य में फिर से कमल खिलाने के लिए अपील किया। उन्होंने आगे कहा कि  15 साल से खुज्जी विधानसभा में कांग्रेस विधायक काबिज है ।इस बार खुज्जी  में परिवर्तन कर क्षेत्र की सर्वांगीण विकास के लिए कमल फूल छाप मे बटन दबाकर  विजय दिलाने का निवेदन किया।


जनसंपर्क के तहत आज छुरिया मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम कल्लू बंजारी, भकुर्रा, आटरा,  गेरूघाट, आमगांव, नादिया खुर्द, झाड़ीखैरी ,पंडरीपानी, जोब,जैत गुंडरा,पेंड्रीडीह,घोरतालाब ,सड़क चिरचारी ,सड़क बंजारी ,रानी तालाब ,पिनकापार ,नागर कोहरा, झिथराटोला,भंडारपुर,बोईरडीह, शिकारीमहका, गहिरा भेडी  आदि ग्रामो में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा लेकर आम जनता से सहयोग समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान मंडल पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण एवं ग्रामीणजन बड़ी  संख्या में उपस्थित रहे।