मोहला- विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन क्रमांक 78 मोहला मानपुर के अंतर्गत 237 मतदान केंद्रों के लिए उपयोग में आने वाले मशीनों एवं रिजर्व में रखे गये मशीनों का कमीशनिंग कार्य किया जा रहा है। मतदान के लिए रिजर्व में रखे गयें मशीनों के कमीशनिंग का कार्य आज 30 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे से स्थाई स्ट्रांग रूम शासकीय लाल श्याम शाह महाविद्यालय में किया जायेंगा। उल्लेखनीय है की, जिले के मोहला मानपुर विधानसभा में निर्धारित 237 मतदान केंद्रों के लिए 284 बैलेट यूनिट व 284 में कंट्रोल यूनिट मशीन एवं वीवीपैड का 308 मशीन का रेंडोमाइजेशन किया गया है। निर्धारित मतदान केंद्रों के अतिरिक्त रिजर्व में बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट का 20 प्रतिशत एवं वीवीपैड का 30 प्रतिशत मशीनों का रिजर्व के लिए कमीशनिंग कार्य किया जायेंगा।