भिलाई के वयोवृद्ध वरिष्ठ रंग कर्मियों ने सराहा कलाकारों को.....'निशिथे सुकुमार' ने दर्शकों को किया भाव विभोर....

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

पश्चिमांचल दुर्गा पूजा समिति सेक्टर-9 के मंच पर 'नीशिथे सुकुमार' नाटक की भावपूर्ण प्रस्तुति.....

भिलाई- कला-साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़' के कलाकारों द्वारा महासप्तमी 21 अक्टूबर ,शनिवार को पश्चिमांचल दुर्गा पूजा समिति सेक्टर-9 के मंच पर बंगाल के प्रख्यात व वरिष्ठ लेखक श्यामल गंगोपाध्याय द्वारा लिखित कहानी का सफल मंचन छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ संस्कृति एवं रंगकर्मी शक्ति चक्रवर्ती के निर्देशन में किया गया।इसका नाट्य रूपांतरण पश्चिम बंगाल के वृश्चिक संस्था के सुप्रसिद्ध नाट्य लेखक व निर्देशक तापस मुखोपाध्याय द्वारा किया गया है।

“नीशिथे सुकुमार” नाटक आज के समय मेँ बेहद ही प्रासंगिक है,जो समाज में व्याप्त मनोवैज्ञानिक तथ्यों को सुकुमार नाम के प्रतीकात्मक पात्र द्वारा व्यंग्यतामक रूप में ठोस तरीके से अन्य पात्रों के परस्पर कथोपकथन के माध्यम से प्रस्तुत करता है।

यह उल्लेखनीय है कि नाटक में विभिन्न नाट्य समूह के कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय से अमिट छाप छोड़ी है।  जिसमें झूमा की भूमिका में नवोदित अभिनेत्री प्रिया न॔दी, बेला की भूमिका में वरिष्ठ एवं सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुमिता पाटिल, मां की भूमिका में वरिष्ठ रंगकर्मी सुचिता मुखर्जी,सुकुमार की भूमिका में छत्तीसगढ़ के रंगमंच और सिनेमा के ख्याति प्राप्त अभिनेता सुब्रत शर्मा, समरकांति (पड़ौसी) की भूमिका में वरिष्ठ रंगकर्मी  मणीमय मुखर्जी,डॉ.गेनु (पड़ौसी) की भूमिका में  तपन चक्रवर्ती,दीपक की भूमिका में नवोदित अभिनेता शरद नाथ गोस्वामी तथा नाटक में अभिनीत कोरियोग्राफी में मस्त,दुर्ग के कमल किशोर रामटेके, सागर सेन,बृजेश कुंभकार का संयोजित टीम वर्क ने रंग जमा दिया।नाटक के सहयोगी निर्देशक बबलू विश्वास,संगीत निर्देशक राकेश बंबारडे,लैपटॉप द्वारा संगीत संयोजन वरिष्ठ रंगकर्मी विभाष उपाध्याय,पार्श्व कंठ स्वर द्वारा वरिष्ठ गायक विश्वजीत सरकार,मंच सज्जा जयप्रकाश नायर,प्रकाश व्यवस्था विजय शर्मा तथा संतोष साव,प्रस्तुति सहायक सारथी चक्रवर्ती ने अपनी जिम्मेदारियों का सटीक निर्वहन किया।


आयोजन समिति द्वारा छत्तीसगढ़ के वयोवृद्ध वरिष्ठ रंग कमी  देबोब्रोतो रायचौधरी का उनके सेक्टर 9 समिति के लिए निरंतर नाट्य निर्देशन के लिए सम्मान किया गया।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ रंगकर्मी एस.एन.बोस का आयोजन समिति द्वारा अभिनंदन किया गया ।वरिष्ठ कलाकार द्वय ने दर्शकों को पुरानी स्मृतियों के साथ अपना आशीर्वाद दिया।सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने किया|

पश्चिमांचल दुर्गा पूजा समिति सेक्टर-9 द्वारा लगभग छह दशकों से आयोजित दुर्गा पूजा के साथ साथ चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के चयन में विशेष सतर्कता बरती जाती है जिससे कि कला और संस्कृति का मूल्य बोध अक्षुण्ण रहे और समाज में सांस्कृतिक सामाजिक सौहाद्रता का उन्नयन कायम रहे।


इसी क्रम में वर्ष 2023 में षष्टी को बाल कलाकार तथा स्थानीय प्रतिभाओं का कार्यक्रम,सप्तमी को कठपुलियों के माध्यम से “महिषासुर मर्दिनी” तथा बांग्ला नाटक “नीशिथे सुकुमार” की प्रस्तुति,अष्टमी को कोलकाता के प्रसिद्ध संस्था द्वारा नृत्य नाटिका,नवमी की रात “संगीत यामिनी” का आयोजन किया गया|

वर्ष 2023 के पूजा और आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष- एस मुखोपाध्याय,उपाध्यक्ष-प्रबीर  सरकार, सचिव -सुबीर कुमार दरिपा,संयुक्त सचिव-अनीश सेनगुप्ता, सप्तर्षि सेनगुप्ता,कोषाध्यक्ष - प्रदीप कुमार घोष और बी के डे,पूजा समिति - देबाशीष दत्ता, संजीब चक्रवर्ती,कनक चक्रवर्ती, संचिता चक्रवर्ती, अनुशीला चक्रवर्ती, सोमा दत्ता, नंदिता भट्टाचार्य, देबजानी मुखर्जी, शुभ्रा रस्तोगी,पंडाल, प्रोतिमा और सजावट - तिमिर भट्टाचार्य, आरके सिन्हा, प्रणब सेनगुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव,भोग प्रसाद समिति - कमलेंदु दास, सैबल दास, प्रसून के रॉय, सुखेन साहा, प्रियो साहा, अश्विनी मंडल,प्रदीप खंडेलवाल,सांस्कृतिक समिति -लाली सेनगुप्ता, सुदेशना सेनगुप्ता, प्रोतिमा दरिपा, सुचोरिता घोष, जूली सेनगुप्ता,स्मारिका समिति - हिमाद्रि मुखर्जी,संरक्षक- एसएन मुखर्जी,देबाशीष ठाकुर,दिलीप कुमार मैत्रा,एल डी दास,मनोशीष चौधरी,महतो दा की महत्वपूर्ण भूमिका रही|