केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा....आज राजनांदगांव आएंगे अमित शाह....रमन सिंह के नामांकन रैली में होंगे शामिल....

त्वरित ख़बरें - रायपुर संवादाता

रायपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों का प्रचार जोरों पर है |भाजपा ने लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है| पहले चरण के लिए 20 सीटों के प्रचार की शुरूआत भाजपा 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से करेगी| इसके लिए आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायपुर आ रहे हैं |

जारी कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह 11.45 बजे रायपुर पहुंचें |यहां से 12.20 पर हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव के लिए रवाना हुए | जहां वे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ .रमन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे. राजनांदगांव विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के रूप में रमन सिंह नॉमिनेशन फाइल करने वाले हैं|

नामंकन में शामिल होने के बाद शाह राजनांदगांव में विशाल रैली और आमसभा को संबोधित करेंगे| इसके बाद वे लगभग 1.30 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे. जहां से वे दोपहर 2 बजे कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे |